विदेशी मुद्रा भंडार 466 अरब डॉलर के पार

मुंबई 31 जनवरी (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 18वें सप्ताह बढ़ता हुआ 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 466 अरब डॉलर के पार पहुँच गया।
रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 466.69 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 18वाँ सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 462.16 अरब डॉलर पर रहा था।
केंद्रीय बैंक के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.47 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 432.92 अरब डॉलर पर पहुँच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार भी 15.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.72 अरब डॉलर का हो गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 8.5 करोड़ डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश