आरआरकेट परिसर में एक सीआईएसएफ जवान ने की आत्महत्या

 


इंदौर, 29 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकेट) में तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी ने आज स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
राजेन्द्र नगर थाना पुलिस के अनुसार कर्मचारी अनिल कुमार का शव आरआरकेट परिसर में मिला। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान अनिल कुमार मूलतः राजस्थान निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आयी जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने आज वॉच टॉवर के नजदीक स्वयं के सर्विस हथियार से गोली मार ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जितेंद्र प्रशांत
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश