ड्राइवर के हत्यारे दो ड्राईवरो को कैम्पियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


    गोरखपुर। कैम्पियरगंज थाना अंतर्गत सुनियोजित तरीके से हुई ड्राइवर की हत्या का खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त दो ड्राइवरों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता पायी। पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि 10 फरवरी 2020 को मृतक अच्छेलाल यादव उर्फ छोटे लाल यादव पुत्र विंध्याचल यादव वार्ड नंबर वार्ड नं13 अवरहिया परसा पश्चिम चंपारण बिहार जो चंद्रमोली तिवारी पुत्र विंध्याचल तिवारी ग्राम कोहटा थाना सहजनवा की पिकप कई वर्षों से चला रहा था। चंद्रमौली के अनुसार अच्छेलाल का झगड़ा कई दिन से उसके साथ काम करने वाले पिकअप ड्राइवर एहसान उल्ला उर्फ मुन्ना हफीजुल्लाह निवासी छोटे काजीपुर इमली के पेड़ के नीचे जिसान उर्फ छोटू पुत्र मो शमीम निवासी छोटे काजीपुर हरिजन बस्ती थाना कोतवाली गोरखपुर से विवाद चल रहा था चंद्रमौली के तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त एहशान व शमीम  को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज, दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिसे आज जेल भेजा गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश