कुशीनगर में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

 


कुशीनगर,23 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया क्षेत्र से पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कसया पुलिस ने सूचना पर इनामी अपराधी नितीश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए । उन्होंने बताया कि यह बदमाश कसया थाने पर दर्ज मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25,000 का पुरस्कार घोषित था।
उन्होंने बताया कि कनखोरिया निवासी बदमाश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश