भाजपा नेत्री ने बच्चों के परवरिश के लिए खोली सिलाई केंद्र

खजनी तहसील के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल,वार्ड 3 टेकवार (पांडेय कटरा में)भाजपा महिला नेत्री सरस्वती देवी ने अपनी व्यक्तिगत पूंजी लगा कर 5 सिलाई मसीन लेकर अपने तो अपने गरीब महिलाओं को रोजगार देने के लिये सिलाई मसीन केंद्र का आज उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर निषाद के द्वारा किया गया।
भाजपा महिला नेत्री सरस्वती देवी ने बताया कि  हमारे पति पेंट पॉलिसी का काम बाहर करते थे।कोरोना महामारी के चलते घर वापस आ गए ।तीन बच्चों की शिक्षा भोजन कपड़ा को देखते हुए अपनी पूंजी लगाकर कपड़ा और मास्क सील कर जो आमदनी होगी उसी से परिवार का गुजारा चलेगा। उद्घाटन होने के बाद आज पहले दिन हम लोगो ने खुद मास्क सील कर निःशुल्क लोगो को वितरण किया।
आज उद्घाटन के समय महिला का हौसला देख कर लोगो ने उसके सफल होने की कामना की।
ऊक्त अवसर परसन्तोष राम त्रिपाठी,अभिमन्यु तिवारी, प्रमोद यादव ,वेद प्रकाश त्रिपाठी ,अनिल चौरसिया चंद्र प्रकाश पांडे, राजकुमार जायसवाल कृष्णानंद सिंह,इत्यादि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश