बहुप्रतीक्षित रेल उपरिगामी सेतु का पुनरीक्षित लागत मिलने से होगा सम्पूर्ण  सेतु निर्माण :- भाजपा सांसद 

आमजन के सुगम आवागमन के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में बांसगांव लोकसभा अंतर्गत चौरीचौरा-सरदारनगर स्टेशनों के मध्य सम्पार संख्या-149ए पर रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु पुनरीक्षित लागत ₹27 करोड़ 18 लाख की धनराशि को स्वीकृति दी है। जिसपर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान, चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, चौरी चौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे, तारकेश्वर नाथ जायसवाल, श्रीमती सुनीता गुप्ता चेयरमैन,
भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार नगर विनोद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष व्यासमुनी राजभर,प्रधानसंघ अध्यक्ष अद्द्या पासवान , राजदेव पासवान, रामदुलारे चौधरी, श्रीमती प्रियंका प्रजापति, श्रीमती सुभावती सिंह, युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राहुल जयसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश