छह आईपीएस के तबादले,पीवी रामाशास्त्री को प्रमोशन

लखनऊ 29 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान पीवी रामाशास्त्री को प्राेन्नत के बाद पुलिस महानिदेशक.निदेशक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। वह एक सितम्बर को डीजी का प्रभार संभालेंगे। पुलिस महानिदेशक,कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें आनंद कुमार एक सितम्बर से मौजूदा पद पर रहते हुये पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
उन्होने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक.पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जाेन लखनऊ राम कुमार का तबादला अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम के पद पर किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर गौतमबुद्धनगर भेजा गया हैं वहीं बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का ट्रांसफर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर किया गया है। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी मोहम्मद मुश्ताक को अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर आगरा जाने को कहा गया है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश