सिद्धार्थनगर में 29 और मिले कोरोना पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर, 28 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को 29 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2146 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज 29 और कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें 11 सदर, चार शोहरतगढ़, आठ बांसी, और चार डुमरियागंज तहसील के हैं। मरीजों में चार जीवन बीमा निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं|
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमित पाए गए 2146 मरीजों में से 20 की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, 1590 को इलाज के दौरान ठीक होने पर उनके घरों को भेजा जा चुका है और बाकी बचे 536 मरीजों का जिला मुख्यालय के अलावा बस्ती गोरखपुर और लखनऊ के कोविड-19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है|
सूत्रों ने बताया कि जिले में अब तक 60007 नमूनों की जांच हो चुकी है जबकि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए 1058 नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है|
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश