अध्यापिका ने की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या

फर्रूखाबाद,29 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के जहांनगंज क्षेत्र में एक सहायक अध्यापिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर देहात के रसूलाबाद अंगदपुर की रहने वाली 28 वर्षीय सहायक अध्यापिका आरती जहांनगंज क्षेत्र के कटियार मोहल्ला निवासी कल्लू कटियार के मकान में किराये पर रह रही थी । वह खण्ड विकास कमालगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। करीब तीन पहले उसकी शादी के लिये देखने आये। इसके बाद सोमवार रात उसने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने झांककर देखा तो उसका शव फन्दे पर लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश