एक अक्टूबर से वंदे भारत मिशन का सातवाँ चरण

नयी दिल्ली ,28 सितंबर (वार्ता) विदेशों में फँसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किये गये वंदे भारत मिशन का सातवाँ चरण 01 अक्टूबर से शुरू होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज बताया कि वंदे भारत के सातवें चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस की 496 उड़ानें होंगी जो विदेशों से भारतीयों को लेकर आयेंगी। इनमें स्वदेश लौटने के बाद यात्रियों को उनके अंतिम गंतव्य तक पहुँचाने के लिए शिड्यूल घरेलू उड़ानें भी शामिल हैं। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के देशों के लिए हैं।

वंदे भारत के पहले छह चरण में सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी सहयोगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में तकरीबन पाँच लाख लोग स्वदेश लौट चुके हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर तक 4,99,701 यात्री 2,920 उड़ानों में वापस आ चुके हैं। पहले चरण में 12,708 यात्री, दूसरे चरण में 59,576 यात्री, तीसरे चरण में 89,243 यात्री, चौथे चरण में 1,14,602 यात्री, पाँचवें चरण में 1,23,773 यात्री और छठे चरण में 27 सितंबर तक 99,799 यात्री स्वदेश लौटे हैं।

इसके अलावा चार्टर्ड विमानों से 9,22,274 भारतीय अब तक वापस आ चुके हैं।

अजीत जितेन्द्र

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश