रालोसपा ने महागठबंधन से नाता तोड़ा, बसपा के साथ बनाया नया गठबंधन

पटना 29 सितंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच के नहीं सुलझने से नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन से नाता तोड़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ नया गठबंधन बनाकर राज्य की सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ने का आज एलान किया।
श्री कुशवाहा ने यहां बसपा के बिहार मामलों के प्रभारी रामजी सिंह गौतम और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन से नाता तोड़ने तथा बसपा और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीवार उतारेगा।

उपाध्याय सूरज

जारी (वार्ता)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश