कुशीनगर में तीन और थाने खोलने का प्रस्ताव

कुशीनगर, 28 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जिला प्रशासन ने शासन को तीन नए थाने खोलने का प्रस्ताव भेजा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने समउर बाजार, डिबनी बंजरवा तथा जिला मुख्यालय रवीन्द्र नगर पर नये थाने खोलने का प्रस्ताव भेजा है। इन जगहों पर सरकारी भूमि पर पुलिस चौकियां मौजूद हैं, इसलिए जमीन की भी कोई समस्या नहीं है। उम्मीद है कि अगली कैबिनेट की बैठक में शासन की मंजूरी मिल जाएगी। जिले में 18 की जगह 21 थाने हो जाएंगे।
गौरतलब है कि बिहार बार्डर स्थित समउर बाजार में अभी पटहेरवा थाने की पुलिस चौकी है। पटहेरवा थाने पर 172 राजस्व गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। डिबनी बंजरवा में तरया सुजान थाने की पुलिस चौकी है। तरया सुजान थाने पर 111 राजस्व गांवों की सुरक्षा की जिम्मा है। डिबनी बंजरवा चौकी भी बिहार बार्डर पर है और तरया सुजान थाने से इसकी दूरी अधिक है। दोनों चौकियां अपराध के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर समउर, डिबनी बंजरवा व रवीन्द्र नगर में नया थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। नये थाने शुरू होने पर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। अभी इन स्थानों पर पटहेरवा, तरया सुजान व पडरौना कोतवाली की सरकारी भूमि पर पुलिस चौकियां हैं।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश