आयकर रिटर्न भरने में जबरदस्त तेजी

नयी दिल्ली 28 दिसंबर (वार्ता) आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि के करीब आने के साथ ही इसको दाखिल करने में भी तेजी आयी है। सोमवार को प्रत्येक घंटे में करीब एक लाख रिटर्न दाखिल किये गये।आयकर विभाग के अनुसार 27 दिसंबर तक 4.23 करोड़ आयकरदाताओं ने रिटर्न भरा था। सोमवार को इसमें जबरदस्त तेजी देखी गयी। शाम सात बजे तक 941258 रिटर्न दाखिल किये गये हैं।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष काेरोना के कारण आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढृाकर 31 दिसंबर 2020 किया गया है जबकि आमतौर पर यह अवधि 31 जुलाई होती है।

शेखर

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश