देवरिया में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल,आरोपी काननूगों निलंबित

 देवरिया,28 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के भाटपाररानी तहसील के एक काननूगों का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी अमित किशोर ने उसे निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिये है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भाटपाररानी तहसील में तैनात काननूगों देवेंद्र उपाध्याय द्वारा किसी मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की शाम वायरल हुआ था। जानकारी होने पर जिलाधिकारी अमित किशोर गंभीरता से लेते हुए आरोपी कानूनगो देवेंद्र उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच भाटपाररानी के उपजिलाधिकारी से कराई जा रही है।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश