उप्र विधान मंडल का बजट सत्र 18 फरवरी गुरुवार से

 

लखनऊ, 29 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधान मंडल का बजट सत्र 18 फरवरी गुरुवार से शुरू होगा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ सम्बोधित करेंगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने आज यहां यह जानकारी दी। वर्ष 2021 के इस प्रथम सत्र को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधान मंडल के दोनों सदनों को पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सम्बोधित करेंगी।

गौरतलब है कि इस सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेगी। योगी सरकार का यह पांचवां और इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह चुनावी बजट भी होगा।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश