कुशीनगर में चार तस्कर गिरफ्तार,सात करोड 62 की चरस बरामद

 कुशीनगर,30 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने अहिरौली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके वाहन से एक कुन्तल 27.21 किलो ग्राम चरस बरामद की,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिसकी कीमत सात करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहिरौली थाना पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर एनएच-28 सुबोधिया खुर्द के पास पिकप वाहन सवार चार तस्करो नेपाल निवासी कमल के अलावा बलिया निवासी रामबिलास,प्रमोद कुमार और हरदेव को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे बोरियों में लगभग 07 करोड़ 62 लाख रूपये कीमत का एक कुन्तल 27.21 किलोग्राम चरस बरामद किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश