तिरंगे और गणतंत्र दिवस का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : कोविंद

 नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान ऐतिहासिक लाल किले में तोड़फोड़ और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

श्री कोविंद ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण के दौरान कहा , “ पिछले दिनों हुआ तिरंगे और गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए। ”


उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने इन कानूनों को अभी स्थगित कर दिया है और सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान करते हुए उसका पालन करेगी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को व्यापक विचार विमर्श के बाद संसद में पारित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलनकारी किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व लालकिले में पहुंच गये और वहां उन्होंने तिरंगे का अपमान किया तथा एक संगठन का झंडा वहां लगा दिया। इस दौरान उपद्रवियों तथा पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए।

संजीव

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश