सोने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत…70 से अधिक लापता…

पवन गुप्ता


 मॉस्को। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक सोने की खदान धंसने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग लापता हो गये। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख दातू पामुसु तोम्बोलोटुटु ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारिगी माउंटोंग जिले के बुरंगा गांव में बुधवार को साेने की खदान धंसने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग लापता हो गये। उन्होंने कहा, “हमें पांच शव मिले हैं और कई परिवारों ने अपने सदस्यों के लापता होने की रिपोर्ट दी है। कुल 70 लोग लापता हैं। उनमें से कई जमीन के नीचे दबे हो सकते हैं।” तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश