मास्क चेकिंग अभियान के पोस्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया फर्जी

 लखनऊ 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में चलाये जा रहे मास्क चेकिंग अभियान को आज पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक कहा है ।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग अभियान का मैसेज तेजी से वायरल हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसे फर्जी बताया और कहा कि ऐसा कोई अभियान पुलिस नहीं चला रही है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल हुआ। इस पोस्टर पर लिखा था कि कल 26 फरवरी प्रातः 9 बजे से राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग का 30 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। सभी शहर और ग्रामवासी मास्क का प्रयोग करें और चालान की कार्रवाई से बचें। साथ ही 10 घंटे के अस्थायी कारावास सजा से भी बचें।
वायरल पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। यह मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस वायरल मैसेज पर सफाई दी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग का 30 दिन का ऐसा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है, और न ही ऐसी कोई सूचना प्रसारित की गई है। अतः ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, जो भी इस प्रकार की भ्रामकता फैलाएगा, उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश