प्रदेश सरकार का यह बजट यूपी की नई सम्भावना को उड़ान देगा: त्रिपाठी

 देवरिया,22 फरवरी(वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गये पेपरलेस बजट को उत्तर प्रदेश में नई सम्भावना को उड़ान देने वाला बताया ।

सांसद त्रिपाठी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी के बीच पेश यह बजट आशा, ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को नई उड़ान देगा। सरकार द्वारा पेश उत्तर प्रदेश के इस बजट के हृदय में गाँव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा हैं।कोविड पर शानदार विजय के बाद उत्तर प्रदेश का यह ऐतिहासिक और शानदार बजट महिलाओं,युवाओं,किसानों,वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है।
शिक्षा ,स्वास्थ्य और बेहतर निवेश के लिए चौतरफा विकास पर विशेष जोर देते हुये सैकड़ों सालों से उपेक्षित रहे धार्मिक स्थलों के साथ एक बार फिर पूरा न्याय करने वाला यह बजट है।
उन्होंने कहा कि अगर एक लाइन में कहा जाये तो यह पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश के विकास का बजट है।इस सर्वस्पर्शी बजट है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश