सैनी इंडिया ने लाॅन्च किया मेड इन इंडिया पाइलिंग रिग

 नयी दिल्ली 22 फरवरी (वार्ता) निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी सैनी इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपना पहला मेड इन इंडिया पाइलिंग रिग एसआर235 को लॉन्च किया है। नयी एसआर235 को महाराष्ट्र स्थित पुणे में कंपनी के अत्याधुनिक विनिर्माण प्लांट में निर्मित किया गया है जो कि सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देगा।

गौरतलब है कि भारत में निर्मित पाइलिंग रिग के लाॅन्च के साथ सैनी इंडिया ने देश में अपने लोकल उत्पादन आधार को और मजबूत किया है। सैनी इंडिया प्रमुख रूप से स्थानीय विनिर्माण और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो धीरे-धीरे निर्माण उपकरण आयात पर देश की निर्भरता को कम करेगा और मेक इन इंडिया की पहल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
‘क्वालिटी चेंजिस द वर्ल्ड’ की अपनी मान्यता पर यकीन रखने वाली फर्म- सैनी इंडिया की नयी एसआर235 की विश्वसनीय संरचना सभी मुश्किल एप्लीकेशन के लिए डिज़ाइन की गई है। नरम मिट्टी से लेकर कठोर चट्टान तक, नई पाइलिंग रिग विभिन्न प्रकार के स्ट्रैटा पर सभी प्रकार के एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त है।
सैनी हैवी इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के भारी उपकरण के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख संजय सक्सेना ने इस मौके पर कहा, देश में हमारे पहले निर्मित एसआर235 पाइलिंग रिग के शुभारंभ के साथ, सैनी इंडिया ने लोकल फॉर वोकल की अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ठ किया है, लोकललाईजेशन (स्थानीयकरण) हमारा प्रमुख उदेश्य रहा है और पहले दिन से ही हम दृढता के साथ इस बात की वकालत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से भारतीय बाजार में प्रमुख हिस्सेदारी के साथ सैनी इंडिया का पाइलिंग रिग सेगमेंट में पहले स्थान पर रहा है। पाइलिंग रिग के अलावा, कंपनी एक्सक्वेटर्स, ट्रक क्रेन, माइनिंग ट्रक, कंक्रीट बूम पम्पस, ट्रांजिट मिक्सर ट्रक, ट्रेलर पंप जैसे अन्य उपकरण भी बनाती है। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि लोकललाइजेशन (स्थानीयकरण)से न केवल कंपनी और उसके ग्राहकों को लाभ होगा, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
सैनी इंडिया के पाइलिंग रेंज में शामिल नई लोकल एसआर235 पाइलिंग मशीनरी उच्च दक्षता और बेहतरीन प्रदर्शन का दावा करती है। यह सिक्स गियर कंट्रोल के साथ 275 किलोवाट और 2000 आरपीएम उत्पादन करने वाले एक प्रभावशाली शक्तिशाली ‘इसुज़ु’ इंजन है जो इसकी शक्ति और ड्रिलिंग क्षमता को अधिक बढ़ाता है। हाई एफिशियंसी रोटरी ड्राइव के लिए, 13-15 मीटर फ्रिक्शन केली और 12-15 मीटर इंटरलॉकिंग केली उच्च शक्ति वाले स्टील ट्यूब से बने हैं, जो पाइलिंग रिग में उपलब्ध हैं। इसका अधिकतम आउटपुट टॉर्क 235 केएनएम तक पहुंचता है, अधिकतम पाइल गहराई 68 मीटर नीचे है, और अधिकतम पाइल व्यास 2000 मिमी है।
इसके अलावा, मशीन अन्य कॉमन फाउंडेशन के काम के लिए उपयुक्त है जिसमें निरंतर फ्लाइट ऑगर, डबल रोटरी हेड़ या केली बार, सॉयल मिक्सिंग, और हाइड्रोलिक हैम्मर के साथ पाइलिंग वर्क आदि करना शामिल है।
उल्लेखनीय है कि देश में निर्माण उपकरण बनाने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी सैनी इंडिया ने अपने उन्नत मजबूत उत्पादों और सेवा क्षमता के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में अपना एक स्थान बनाया है। इस नए एसआर235 की शुरूआत के साथ, सैनी इंडिया को उम्मीद है कि यह इंडियन कंस्ट्रक्शन सिनेरियों के नए आयाम में लाभ देते हुए एक लम्बी छलांग लेगा और उद्योग जगत में नए युग की शुरुआत करेगा।
शेखर, रवि
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश