कानपुर में पांच और वाराणसी में दो डीसीपी नियुक्त

 लखनऊ 27 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी और कानपुर पुलिस कमिश्नरी के अस्तित्व में आने के बाद सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुरादाबाद में 23वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अनूप कुमार सिंह को कानपुर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है जबकि अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्थी का ट्रांसफर भी कानपुर डीसीपी के पद पर किया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी भी डीसीपी की पोस्ट पर कानपुर भेजे गये हैं।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण निदेशालय में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल भी कानपुर के पुलिस उपायुक्त बनाये गये हैं। इनके अलावा कानपुर में सीबीसीआईडी की एसपी रवीना त्यागी को डीसीपी के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि प्रतीक्षारत आईपीएस विक्रांत वीर को वाराणसी डीसीपी बनाकर भेजा गया है जबकि यूपी-112 में एसपी अमित कुमार प्रथम को भी वाराणसी का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश