कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रव‍िवार 04 अप्रैल 2021 तक बंद

पवन गुप्ता 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से  पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख शासन ने निर्णय लिया है कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। होली के पर्व को देखते हुए सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रव‍िवार तक बंद रखने का न‍िर्णय ल‍िया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश