इलाहाबाद हाईकोर्ट मे मुकदमों का फिज़िकल दाखिला बंद

 प्रयागराज 26 अप्रैल (वार्ता) कोरोना संक्रमण प्रकोप को बढते देख इलाहाबाद हाईकोर्ट मे 27 अप्रैल से मुकदमो का फिज़िकल दाखिला बंद कर दिया गया है।

यह निर्णय हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस के आदेश से लिया है । अब हाईकोर्ट में केसो की सुनवाई केवल वर्चुअल होगी और 27 अप्रैल से मुकदमों का दाखिला भी आनलाइन ही होगा। शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दाखिला नही होगा।
यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने दिया है। ई-दाखिले के दिशा निर्देश शीघ्र ही जारी किये जायेगे।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश