भारत का नक्शा गलत दिखाने पर टविटर के खिलाफ बुलंदशहर में मुकदमा

 बुलंदशहर 30जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर में आज बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक ने ट्विटर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक प्रवीण भाटी ने बताया कि ट्यूटर चलाते समय उन्होंने देखा कि विश्व के नक्शे में दर्शाए गए भारत के मानचित्र के अंदर जम्मू कश्मीर वह लद्दाख के क्षेत्र को भारत से अलग दर्शाया गया है। जिससे उन्हें आघात लगा इसी क्रम में आज प्रातः उन्होंने ट्विटर के इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी एवं एमडी मनीष महेश्वरी तथा ट्विटर के विरुद्ध आई0टी0एकट धारा74 वह 505। दो के तहत खुर्जा नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
उनका कहना है कि ट्विटर के सभी दोषी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएं।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश