65472 लोगो का आज किया गया वैक्सीनेशन
देवरिया (सू0वि0) 27 अगस्त। आज जनपद में आयोजित वैक्सीनेशन महाभियान के तहत 327 वैक्सीनेशन केन्द्रों के माध्यम से 63830 का लक्ष्य लेकर शुरु हुए इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक 65472 लोगो का टीकाकरण किया गया, जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के 43193 प्रथम डोज, 828 द्वितीय डोज लगाया गया। 45 वर्ष से 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के 13190 प्रथम एवं 1648 द्वितीय डोज आज लगाया गया तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5469 प्रथम एवं 1144 वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज लगाया गया। इस प्रकार कुल 61852 प्रथम डोज एवं 3620 द्वितीय डोज के टीके आज लगाए गए, जो लक्ष्य का 102.59 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी ने सभी जुडे विभागो व अधिकारियों एवं कर्मचारियों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी इसी प्रयास के साथ कार्य किए जाने की अपेक्षा करते हुए कोरोना के इस महामारी के नियंत्रण में अपना योगदान दिए जाने को कहा है।
’ प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया ’ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें