मारूति की कारें सितंबर में हो जायेंगी महंगी

नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने लागत बढ़ने के मद्देनजर सितंबर से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में बढोतरी करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यह घोषणा की लेकिन उसने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसी मॉडल की कीमत में कीतने की बढोतरी होगी। उसने कहा है कि लगात बढ़ने के मद्देनजर विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढोतरी की जायेगी।

उसने कहा कि पिछले वर्ष भी लागत बढी थी लेकिन अब उसके लिए बढ़ते लागत का भार ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश