मुख्तार का भाई सपा में शामिल

 लखनऊ, 28 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कानून व्यवस्था और महिला अपराध के मुद्दे पर आये दिन घेरने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को श्री यादव की मौजूदगी में सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपने पुत्र मुन्नू अंसारी के साथ सपा की सदस्यता हासिल की। इसके अलावा सपा को छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी भी अपने घर लौट आये।
गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके सिबगतुल्लाह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मुहम्मदाबाद सीट से सिबगतुल्लाह को मौका दिया था लेकिन उन्हे भाजपा प्रत्याशी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।
उधर मुलायम और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक अंबिका चौधरी की करीब पांच सालों के बाद पार्टी में वापसी हुयी। श्री चौधरी ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन उनके लिये पुनर्जन्म की तरह है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश