देवरिया में चेन स्नैचिंग गिरोह के नौ बदमाश गिरफ्तार, लाखों की नकदी व जेवरात बरामद

 देवरिया, 27 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खामपार इलाके से नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाखों की नकदी और जेवरात तथा मोबाईल आदि बरामद किये।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने भिंगारी बाजार शिवाजी चौक के पास से बाइक सवार चेन स्नैचिंग गिरोह के नौ बदमाशों सलमान अंसारी, शुभम बर्नवाल, रवि पटेल,अंकित चौरसिया, रूस्तम अंसारी,अनिल कुमार वर्मा, रामचन्द्र यादव,अभिमन्यु सिंह और विजय चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 लाख 07 हजार 500 रूपये की नगदी के अलावा करीब दस लाख के जेवरात और 15 राहगिरों से छिने मोबाइल फोन के अलावा घटना में प्रयुक्त चार बाइक बरामद की। इसके अलावा तीन तमंचे, कारतूस तथा चाकू बरामद किया ।
उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग व मोबाईल छिनने के संबन्ध में दर्ज नौ मुकदमों तथा खामपार क्षेत्र में चोरी के मुकदमें का पर्दाफाश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश