खुले में मांगलिक कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या पर पाबंदी हटी

 लखनऊ, 28 सितम्बर (वार्ता) वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण पाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने खुले क्षेत्र में सम्पन्न होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में अतिथियों की संख्या को लेकर आंशिक पाबंदी को हटा लिया है जिसके बाद खुले क्षेत्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये क्षेत्रफल के हिसाब से मेहमान आमंत्रित किये जा सकते है।

गृह विभाग के आधिकारिक ट्विटर से इस आशय की सूचना दी गयी है जिसमें कहा गया है “ उत्तर प्रदेश शासन ने शादी समारोह व अन्य आयोजनों को खुले स्थान पर क्षेत्रफल के अनुसार अनुमति प्रदान की है। इसके साथ ही हर जगह पर साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य किया गया है। इस दौरान प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 177 रह गयी है। 10 करोड़ 39 लाख 55 हजार वैक्सीन लगाकर उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण में भी देश में प्रथम स्थान पर है। सूबे के 31 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश