ओवैसी की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ पर मामला दर्ज

 

प्रयागराज,27 सितंबर (वार्ता) आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की यहां हुई आमसभा में अनुमति से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर आयोजक के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की आमसभा आयोजित की गयी थी। प्रशासन ने सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति प्रदान किया था। लेकिन मैदान पर इससे कई गुना अधिक भीड़ इकठ्ठा हुई थी।उन्होने बताया कि पुलिश अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद कार्यक्रम के आयोजक शाह आलम और अन्य लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश