टीईआई के लिए एनसीटीई पोर्टल पर पीएआर ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य

 नयी दिल्ली, 30 सितंबर ( वार्ता ) सरकार ने सभी अध्यापक शिक्षण संस्थानों (टीईआई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ( एनसीटीई ) पोर्टल पर प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य कर दिया है।

गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने टीईआई के लिए पीएआर जमा करने की जरूरत को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है। उसी फैसले के आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मंत्रालय के अनुसार इस प्रक्रिया से अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर निगरानी, पारदर्शिता और गुणवत्ता और सेवा की आपूर्ति में सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि एनसीटीई एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना देश भर में अध्यापक शिक्षा व्यवस्था के योजनाबद्ध और समन्वित विकास, अध्यापक शिक्षा में मानदंडों और मानकों के नियमन और उचित देखरेख व इससे जुड़े सभी मसलों के लिए की गयी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश