कोविड टीकाकरण 105 करोड़ के पार

 नयी दिल्ली 29 अक्टूबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 287 वें दिन शुक्रवार को 105 करोड़ टीके लगाने का आंकड़ा पार हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक एक अरब पांच करोड 37 लाख 14 हजार 62 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 51 लाख 59 हजार 251 कोविड टीके दिये गये।

आंकड़ों के अनुसार 72 करोड 86 लाख 40 हजार 900 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि
32 करोड 50 लाख 73 हजार 162 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश