भाजपा छोड़ कर कहीं नहीं जा रहा: ममतेश

 

कासगंज 11 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ममतेश शाक्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) में जाने की खबरों को महज अफवाह करार दिया है।

शाक्य ने मंगलवार को कहा कि योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उनके सपा में जाने की खबरें हवा हवाई हैं। इसका कोई आधार नहीं है। उनकी भाजपा पर पूरी आस्था है और वह योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

उन्होने कहा कि वह भाजपा छोड़ कर कहीं नहीं जा रहे हैं। सपा में जाने की खबरें महज अफवाह हैं जो विपक्षी जानबूझ कर फैला रहे हैं।

गौरतलब है कि योगी कैबिनेट के अहम सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज दोपहर अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके एवं ममतेश शाक्य समेत भाजपा के कुछ अन्य विधायकों के सपा में जाने की अटकलें लगायी जाने लगी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश