कार्यभार संभालने के बाद योगी से मिले मुख्य सचिव एस पी गोयल
लखनऊ , 31 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार शाम पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास जाकर मुलाकात की। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को नंबर वन बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करूंगा ।जॉइनिंग के दौरान उनके साथ निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद थे। जैसे ही गोयल के नया मुख्य सचिव बनने की घोषणा हुई वैसे ही लोकभवन में शीर्ष आईएएस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।
नए मुख्य सचिव के तौर पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा निवर्तमान मुख्य सचिव के काम की सराहना की और कहा कि उनका अनुसरण करने का प्रयास करूँगा।
एस पी गोयल ने कहा कि, जिस तरह से निवर्तमान मुख्य सचिव कार्य कर रहे थे इस कार्य को आगे बढ़ते हुए प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने की राह पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार और अपने सहयोगियों से मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए जबरदस्त मदद मिली और जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि उनके काम के तरीके का मैं अनुसरण करूंगा और हर संभव प्रयास करूंगा कि अच्छे से अच्छा कार्य करते हुए सहयोगियों की मदद ली जाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने की दिशा में मैं हर संभव प्रयास करूंगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से उनके सेवा विस्तार को मंजूरी नहीं दी गई। मनोज कुमार सिंह की जगह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें