योगी ने काशी में पहली बार किया जनता दर्शन

वाराणसी, 30 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह सर्किट हाउस में जनता दर्शन किया।

लखनऊ और गोरखपुर के बाद वाराणसी में मुख्यमंत्री का यह पहला जनता दर्शन कार्यक्रम था।इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शिक्षिकाओं ने बताया कि पांच जून को बिना किसी पूर्व सूचना के 15 कर्मचारियों और 16 शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने कहा, “ हमने कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात सुनी और जांच के आदेश दिए हैं।”
उन्होंने काशी में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को एक सार्थक पहल बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश