बारिश पर आस्था भारी, चौदह कोसी परिक्रमा जारी

अयोध्या 30 अक्टूबर (वार्ता) अयोध्या में रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच पौराणिक चौदह कोसी परिक्रमा जारी है। श्रद्धालु छिटपुट बारिश के बीच परिक्रमा कर रहे हैं।

चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर जगह जगह सेवा का शिविर लगाया है। परिक्रमा पथ पर कई स्थानों से श्रद्धालुओं एक साथ परिक्रमा शुरू की। सबसे अधिक श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के बाद नया घाट रामपैडी के सामने से परिक्रमा शुरू कर यहीं समाप्त करते हैं। परिक्रमा समापन के बाद पुनः राम की पैड़ी में स्थान ध्यान करके प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन कर अयोध्या से प्रस्थान करते हैं। नया घाट के अतिरिक्त श्रद्धालु हनुमान गुफा, बूथ नंबर 4, दर्शन नगर, आचारी का सागर, पंडित दीनदयाल नगर, जनौरा, नाका हनुमान गढ़ी, मौदहा चौराहा, डीएम चौराहा, रामपथ स्थित हनुमान मंदिर, गुप्तार घाट, अफीम कोठी, चक्र तीर्थ चौराहा, राजघाट, ऋण मोचन घाट, लक्ष्मण किला घाट से परिक्रमा की शुरुआत करके वहीं समापन करते हैं।
आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4: 32 मिनट पर चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होने का मुहूर्त था लेकिन मुहूर्त से पहले ही बड़ी संख्या में परिक्रमार्थियों ने देर शाम से ही परिक्रमा शुरू कर दिया। अब तक कई लाख लोग परिक्रमा कर चुके हैं। परिक्रमा आज की रात्रि के अंतिम पहर तक चलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश