एसआईआर को लेकर जल्दबाजी क्यों, चुनाव आयोग और भाजपा मिले हुए हैं : अखिलेश
लखनऊ, 29 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। अखिलेश ने शनिवार को कहा कि एस आई आर को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एसआईआर कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सहायक बनाया गया है।
लखनऊ में शनिवार को अखिलेश यादव ने मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी और बेटे को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा और कहा कि बीएलओ विजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई। अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर ना दिखाएं।बहुत सारे बीएलओ को जानकारी नहीं है। बिना ट्रेनिंग की एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें