अटल का अधूरा स्वप्न पूरा कर रहे नरेंद्र मोदी: केशव मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अटल एक व्यक्तित्व एक विचारधारा संगोष्ठी कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका ,चीन और दुनिया के अन्य देशों की परवाह न करते हुए पोखरण में परमाणु शक्ति का सफल प्रयोग किया । उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया और भारत के मिशाइल मैंन कहे जाने वाले भारत के वैज्ञानिक अब्दुल कलाम को देश का राष्ट्रपति बनाया जिन्होंने 1999 में कारगिल विजय आपरेशन चला कर पाक घुसपैठियों से कश्मीर से मुक्त किया ।
श्री मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा की नींव मजबूत की और पार्टी को शून्य से लेकर शिखर पहुंचाया ।उन्होंने भारत को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा और ग्राम सड़क विकास योजना की नींव डाली जिसके तहत आज हमारी सरकार गांव को मुख्य मार्ग से जोडने का काम कर रही और गांव- गांव में बिजली पहुंचाई जा रही है। श्री वाजपेयी ने भारत में डीजिटल भारत का बीजारोपण किया । उन्होंने कहा कि श्री वाजपेई के अधूरे काम जो 2004 तक चला अब वही काम 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पडती थी लेकिन आज श्री मोदी की सरकार में घर घर गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। श्री मौर्य ने एसआईआर अभियान को लेकर कहा कि देश के अंदर फर्जी वोटरों का युग अब समाप्त होगा । जो राजनैतिक दल फर्जी वोटरों के बल पर अपनी सरकार बनाते थे उनके दिन लद गए। अब फर्जी नहीं असली मतदाता ही सांसद , विधायक , प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि चुनेंगे ।
श्री मौर्य ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस, सपा, वामदल तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एस आई आर अभियान को भ्रम फैला रहे हैं और विरोध कर रहे हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अनुचित
324 , 325 , और 326 को संज्ञान में लेकर उनको जवाब दे। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जी राम जी का शब्द आने से सपा और कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है इसके अलावा इनकी सरकारों में मनरेगा योजना के तहत जो लूट होती थी, अब बंद होगी । उन्होंने कहा कि दिल्ली से चला एक रुपया पचासी पैसे की जो लूट होती थी, अब बंद होगी और श्री मोदी के द्वारा पीएम गति शक्ति पोर्टल लॉन्च कर देने से पूरा पैसा गांव के विकास में लगाना होगा जिससे भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर हमने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जबकि कांग्रेस कहती कि हमारी सरकार आएगी धारा 370 पुनः लागू करेंगे। देश और प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि कांग्रेस को सरकार में आने ही नहीं देंगे और देश प्रदेश की जनता जातिवाद , वंशवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद , भाषावाद, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी कांग्रेस, सपा एवं उसके सहयोगी दल से मुक्त कर भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है
इस दौरान उन्होंने ने मालक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर इन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए काम मे एजी लाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा को प्रयागरसज में इंटर रिंग तोड़ भी बन। रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तर्ज़ी से विकाश होगा तथा आवागमन और सुचारूढग से जो सकेगा। इसके अलावा गंगा और उअमुना पर कई ब्रिज भी बन रहे हैं। इस अवसर पर फूलपुर संसद प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य , भाजपा महानगर अध्य्क्ष, संजय गुप्ता , गंगापार अध्य्क्ष श्रीमती निर्मला पासवान समेत तमाम जनप्रतिनिधिगण के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें