नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है : अखिलेश

नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है : अखिलेश

लखनऊ 30 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि बुलडोज़र अब विकास नहीं, बल्कि नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या “भेदकारी भाजपा” के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उनके मान–सम्मान की छत दोबारा खड़ी कर दे।


श्री यादव न शुक्रवार को एक्स पर लिखा “ सत्ताधीश अपने ऊपर लगे मुकदमे तो हटवा सकते हैं, लेकिन जो अन्याय और पाप किए गए हैं, उनका हिसाब ऊपरवाले की अदालत में लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है।”


 सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है और एकतरफा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बुलडोज़र गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बन गया है, जबकि सरकार को लोगों की मदद और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए।


 अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की सियासत जिस तरह अन्याय कर रही है, उससे उसकी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि “भाजपाई अन्याय हारेगा” और जनता सच को समझ चुकी है। अपने बयान के अंत में उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों को चेताते हुए कहा कि साज़िश से बड़ी हमेशा सच्चाई होती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश