पूर्वोत्तर रेलवे चलायेगा 80 होली स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर, 26 फरवरी (वार्ता) होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर कुल 80 होली विशेष ट्रेनें 400 फेरों में चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि देश के महानगरों और प्रमुख नगरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।इन विशेष ट्रेनों का संचालन अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, सियालदह, धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, रांची, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि प्रमुख नगरों के लिए किया जा रहा है।
प्रवक्ता के अनुसार, होली के बाद वापसी यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 54 होली विशेष ट्रेनें 250 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 26 होली विशेष ट्रेनें 150 फेरों में विभिन्न स्टेशनों से होकर संचालित होंगी। इस प्रकार कुल 80 विशेष ट्रेनें 400 फेरों में चलाई जा रही हैं।
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा कार्यक्रम बनाते समय नियमित ट्रेनों के साथ-साथ विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की भी जांच कर लें। ट्रेनों से संबंधित जानकारी ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें