रंगभरी एकादशी पर अजय राय ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन
वाराणसी, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर मां गौरा तथा बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री राय ने कहा कि काशी की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। समस्त काशीवासी आज के दिन माता गौरा और बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेलते हैं।मसाने की होली भी एक पुरानी परंपरा है, जिसमें कुछ नई चीजें जुड़ गई हैं। काशी के विद्वज्जन ही इसके बारे में ठीक से बता पाएंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए पूज्यनीय हैं। सरकार जो उनके साथ व्यवहार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री राय ने कहा,“ हमारे हिंदू धर्म के सर्वोच्च पद पर शंकराचार्य जी महाराज विराजमान हैं, लेकिन सरकार उनका अपमान कर रही है। देश में ऐसा नहीं होना चाहिए। काशी के कण-कण में शंकर बसे हैं। शंकराचार्य के साथ हुए अपमान पर पूरा काशी मर्माहत है। शंकराचार्य के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। यदि जेल भी जाना पड़े, तो सभी तैयार हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें