मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले वेतन भुगतान के दिए सख्त निर्देश

लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित कर्मचारियों सहित आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने स्तर से वेतन वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें, ताकि कर्मचारियों को त्योहार के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।
शासन ने शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है। वहीं कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा। होली पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे त्योहार से पहले उन्हें समय पर वेतन मिल सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती