शंकराचार्य को भेजा जाए जेल, सनातन के नाम पर लेते हैं विदेशों से धन:आशुतोष ब्रह्मचारी

प्रयागराज,(दिनेश तिवारी ) ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि ब्रह्मचारी के ऊपर बाल यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले शाकंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को तत्काल जेल भेजने की मांग की।


        शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म का चोला ओढ़कर विदेशों से फंडिंग लेते हैं। इसी कारण से मां गंगा ने उन्हें स्नान करने से रोक दिया।


     उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद के गुरु को ही शंकराचार्य की  उपाधि नहीं मिली थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डालना चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर विद्यामठ, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ- आश्रमों मे यौन शोषण करते हैं।


         आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज के एक पुलिस अधिकारी के साथ वायरल हुए अपनी  एक फोटो को एआई जनित बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह उनको बदनाम करने और जांच प्रभावित करने के लिए साजिश के तहत फेक फोटो तैयार किया गया है। इसके खिलाफ वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


       एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं हैं न ही उनके ऊपर कोई मुकदमा है। किसी पुलिस अधिकारी ने उनके हिस्ट्रीशीटर होने की पुष्टि नहीं की है। सब मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना