राष्ट्रपति से शंकराचार्य मामले मे छात्रों और आशुतोष ब्रह्मचारी के नार्को टेस्ट की मांग: दिनेश फलाहारी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता श्री दिनेश फलाहारी जी महाराज ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण मे आरोप लगाने वाले छात्रों और आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष पांडे का नार्को टेस्ट कराने कि मांग की  है |

श्री दिनेश फलाहारी महाराज ने पत्र मे आरोप लगाया है कि गौकशी कराने वाला हिस्ट्रीशीटर  आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को फ़साने का षड्यंत्र रचा है | उन्होंने नाबालिग बच्चों को प्रलोभन देकर पस्को  ऐक्ट मे फँसाने का षड्यंत्र किया है| इससे पहले  भी आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेमानन्द महराज के खिलाफ झूठी शिकायत कर  चुका है| जेड प्लस सुरक्षा लेने के लिए स्वयं अपने ऊपर जान लेवा हमले का नाटक रच चुका है|

उन्होंने पत्र मे लिखा है कि वह अपने ऊपर पाकिस्तान से धमकी भरे कर लेता है | गोविंद नगर थाना (मथुरा) से धोखाधड़ी मे वारंट जारी है| उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उसने अब तक दर्जनों लोगों पर झूठे आरोप लगा चुका है | वह मुझे भी झूठे मुकदमे मे फ़साने कि धमकी दे रहा है|

 श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता ने लिखा है कि यह बहुत ही शातिर प्रवित्ती वाला अपराधी है | इसका नार्को टेस्ट और  पालिग्राफ टेस्ट करा कर निर्दोष लोगों को फ़साने से रक्षा करें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना