भारत की युवा शक्ति को उम्मीदों से देख रही है दुनिया : बिरला


नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि देश का युवा आज वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया अपनी समस्याओं के हल के लिए भारत की ओर देख रही है।

श्री बिरला ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में श्रीवैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में देश की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाह भारत पर है क्योंकि अन्य देशों में युवा आबादी घट रही है, जबकि भारत की युवा शक्ति अपार अवसर पैदा कर रही है। युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनका आत्मविश्वास, नवीन दृष्टिकोण और नवाचार राष्ट्र निर्माण का आधार है।
उन्होंने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए ज्ञान अर्जन, व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवोन्मेष और तकनीकी महारत हासिल करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाजिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ विकसित भारत बनाने में अपनी प्रतिभा का योगदान दें।
लोकसभा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय की प्रौद्योगिकी, नवाचार और सांस्कृतिक संरक्षण की भूमिका की सराहना की और कहा कि स्टार्टअप्स तथा शोध के माध्यम से विभिन्न चुनौतियों को सुलझाने वाले युवाओं की ताकत पर जोर दिया। समारोह में इंदौर सांसद शंकर लालवानी और कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना