सांसद पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई टली , 18 अगस्त को होगी अगली तारीख
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज जनपद न्यायालय में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की सुनवाई आज टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
सुनवाई टलने का मुख्य कारण प्रयागराज जनपद न्यायालयों में अधिवक्ताओं द्वारा आज न्यायिक कार्य से विरत रहना बताया जा रहा है। वकीलों की हड़ताल के कारण आज न्यायालय में कोई सुनवाई नहीं हो सकी , जिससे पप्पू यादव मामले की तारीख भी आगे बढ़ गई।
वादी पक्ष के वकील की प्रतिक्रिया
वादी मुकदमा के अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पक्ष के अधिवक्ता न्यायालय में मौजूद थे , लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण आज सुनवाई नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी बताया कि पप्पू यादव के पक्ष से आज कोई भी वकील न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज जनपद न्यायालय में आपराधिक मुकदमा चल रहा है। इस मामले में वादी पक्ष का प्रतिनिधित्व भाजपा नेता और उच्च न्यायालय के वकील सुशील कुमार मिश्रा कर रहे हैं, जो प्रदेश सह संयोजक विधि विभाग ,भाजपा उत्तर प्रदेश भी है। अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त को दोनों पक्षों के वकीलों के न्यायालय में हाजिर होने और अपनी.अपनी दलीलें रखने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें