जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और विकास का आधार- प्रोफेसर सी पी गुप्ता- विधानसभा प्रत्याशी चौरी चौरा


चौरी चौरा, विधानसभा चौरी चौरा के विधायक प्रत्याशी प्रोफेसर सी. पी. गुप्ता जी के नेतृत्व में राजधानी एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार एवं बैनर लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और प्रोफेसर सी. पी. गुप्ता जी के विचारों एवं वक्तव्य को गंभीरता से सुना। अपने संबोधन में प्रोफेसर सी. पी. गुप्ता जी ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट का मूल्य समान होता है। आपका एक वोट उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि किसी बड़े अधिकारी, राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति का। इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत की शक्ति और महत्व को समझते हुए सभी प्रत्याशियों की योग्यता, अनुभव, सोच, ईमानदारी और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की तुलना करनी चाहिए तथा बिना किसी प्रलोभन के योग्य, प्रबुद्ध, कर्मठ एवं दूरदर्शी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। प्रोफेसर सी पी गुप्ता ने कहा कि चुनाव के समय अनेक प्रकार के आश्वासन और प्रलोभन दिए जाते हैं, लेकिन क्षेत्र का वास्तविक विकास केवल ऐसे जनप्रतिनिधि से संभव है जो जनता की समस्याओं को समझे, उनकी आवाज को मजबूती से विधानसभा तक पहुंचाए और समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करे। आज का सही निर्णय ही आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की दिशा तय करेगा। प्रोफेसर के विचारों को सुनकर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने जनता को अपने मत की वास्तविक शक्ति और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से अवगत कराया है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि चौरी चौरा विधानसभा को ऐसा प्रतिनिधित्व चाहिए जो गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला, व्यापारी एवं असहाय वर्ग सहित प्रत्येक नागरिक के सम्मान, समानता, न्याय और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा सके।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती