भाजपा ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, संगठनात्मक ढांचे में किया बड़ा बदलाव


लखनऊ, 8 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं, साथ ही सात मोर्चों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र और शंकर लोधी को कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र तथा रमेश सिंह को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की है। इसके तहत राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा और धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा शंकर गिरि को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को पार्टी मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी में इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती