मोदी ने तेलंगाना हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया


नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के सूर्यापेट में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि श्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा है , "तेलंगाना के सूर्यापेट में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में सूर्यापेट ज़िले के कोडाड मंडल में आज तड़के एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती